LatestNewsझारखण्डधर्मसरायकेला

राजनगर कुड़मी भवन में देशकरम एकता संघ की बैठक संपन्न, 14 सितंबर को देशकरम महोत्सव आयोजित करने पर बनी सहमति

राजनगर (सरायकेला), 4 अगस्त 2025।

राजनगर स्थित कुड़मी भवन में रविवार को देशकरम एकता संघ की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुधांशु महतो ने की, जिसमें संगठन के सभी प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 सितंबर 2025 को राजनगर ब्लॉक मैदान में देशकरम महोत्सव को पारंपरिक हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गौरव के साथ मनाया जाएगा।

 

बैठक के दौरान महोत्सव की रूपरेखा और आयोजन की तैयारी से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए और महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं।

 

इस अवसर पर घनश्याम महतो, सुभाष महतो, रवि महतो, उदित महतो, दिनेश महतो, नरेंद्र महतो, गुरुचरण महतो, बैधनाथ महतो समेत कुड़मी एकता संघ के कई सदस्य उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में इस आयोजन को सांस्कृतिक पहचान और एकजुटता का प्रतीक बताया।

 

देशकरम महोत्सव कुड़मी समाज की परंपराओं, आस्था और एकता का प्रतीक माना जाता है। आयोजकों का कहना है कि यह महोत्सव युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *