राजनगर में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर मौत
राजनगर थाना क्षेत्र के लकड़ा कोचा मोड़ के पास रविवार तड़के करीब 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक चाईबासा से टाटा की ओर जा रहे थे। रास्ते में लकड़ा कोचा मोड़ के नजदीक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में एक की पहचान लखन कुमार के रूप में हुई है, जो आधार कार्ड के अनुसार बारीडीह बागुनहातु आदर्श नगर (जमशेदपुर) का निवासी था। बाकी दो मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।


