Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में धूम धाम से मनाई गई रामनवमी का त्योहार, लड़कियों ने भांजी लाठी 

 

 

राजनगर थाना क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विषेकर अखाड़े में राम भक्तों ने करतबबाजी कर लोगों का मन मोह लिया।

झांकी बजरंगबली मंदिर परिसर से आरम्भ होकर डांगरडीहा, पाटाहेंसल, हेंसल, एदल से पुनः हेंसल गांव के अंदर होते हुए सिजुलता तक गई। वहाँ से लौट कर वापस हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग होते हुए बजरंगबली मंदिर परिसर में समाप्त हुई।

 

 

हेंसल में सबसे ज्यादा उत्साह

 

हेंसल में रामनवमी का उत्साह सबसे ज्यादा देखा गया। यहाँ राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी निकाली गई। स्थानीय रामभक्तों ने करतब कर लोगों का दिल जीत लिया।इस दौरान लड़कियों की करतबबाजी आकर्षण का केंद्र बना रहा जिसमे छोटी छोटी लड़कियों ने लाठियाँ भांझकर वीर रानी लक्ष्मी बाई का स्वरूप पेश किया।

इस दौरान समाजसेवीयों ने चना, गुड़ और तरबूज का वितरण किया।

 

प्रशासन की मुस्तैदी

 

इस दौरान प्रशासन भी मुस्तैदी से हर एक गतिविधि पर नजर रखे हुए था। थाना प्रभारी चंचल कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार मौके पर मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग से एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी।

 

सफल आयोजन

 

वहीं हेंसल में रामनवमी शांतिपूर्ण सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सरकार, सचिव मनोज पटनायक,विनोद ज्योतिषी, आनंद साहू,जामिनि महाकुड़, नींबू महाकुड़, देवाशीष पटनायक,अशोक मिस्त्री, मानस कुमार साहू,चंडी गोप,विद्याधर गोप,उज्ज्वल मोदक,भोलानाथ गोप आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *