Newsझारखण्डसरायकेला

“राजनगर में धूमधाम से मनाई गई चड़क पुजा, प्रेम मार्डी ने लिया हिस्सा”

राजनगर, (झारखंड)। राजनगर प्रखण्ड के सोसोमली में स्थित श्री श्री सार्वजनिक शिव पुजा कमिटी में चड़क पुजा के शुभ अवसर पर छौ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जेएलकेएम पार्टी के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी और जेएलकेएम कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

प्रेम मार्डी ने इस अवसर पर कहा कि चड़क पुजा झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस पुजा के माध्यम से हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को संजोने का अवसर मिलता है। उन्होंने स्थानीय लोगों को चड़क पुजा की शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और छौ नृत्य का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रेम मार्डी ने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।

 

चड़क पुजा झारखंड की एक महत्वपूर्ण पुजा है, जो शिव जी की पूजा के लिए मनाई जाती है। इस पुजा के दौरान छौ नृत्य का आयोजन किया जाता है, जो झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

 

इस अवसर पर प्रेम मार्डी ने कहा कि वे हमेशा स्थानीय संस्कृति और परंपरा का समर्थन करेंगे और इसके संरक्षण के लिए काम करेंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *