Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में धूमधाम से निकली दुर्गा पूजा की कलश यात्रा, आमोदिनी महतो ने किया पंडाल का उद्घाटन

 

 

राजनगर। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, बड़ा कुनाबेड़ा द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और माँ दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

 

कार्यक्रम के दौरान राजनगर भाग-17 की जिला परिषद सदस्य आमोदिनी महतो विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने पूजा पंडाल का उद्घाटन कर मां दुर्गा से सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

 

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भक्ति गीतों का भी आयोजन किया जाएगा।

कलश यात्रा के दौरान भक्तों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नृत्य करते हुए माँ दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

आमोदिनी महतो ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश देते हैं। उन्होंने समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *