Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में दो सड़क हादसे, तीन गंभीर — बाघराई साई के पास बुलेट और स्प्लेंडर की भीषण टक्कर  

 

सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने इलाके में सनसनी फैला दी।

पहला हादसा बाघराई साई के पास हुआ, जहाँ एक बुलेट और स्प्लेंडर बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घायलों में रघुनाथ मुर्मू और बाघा मुर्मू (दोनों सुंदरनगर निवासी) तथा शंकर महतो का नाम शामिल है। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया।

 

उधर, दूसरी दुर्घटना राजनगर थाना के समीप घटी, जहाँ दो बाइकों की टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सौभाग्य से इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

 

लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड कंट्रोल और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *