Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में गणेशोत्सव की रौनक, अमोदिनी महतो ने किया भव्य पंडाल का उद्घाटन”  

 

 

राजनगर प्रखंड क्षेत्र में आज बुधवार को गणेश उत्सव की धूम देखने को मिली। प्रखंड के कई गांव और बाजारों में आकर्षक व भव्य गणेश पूजा पंडाल बनाए गए हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान श्री गणेश की आराधना में उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।

 

इसी कड़ी में, राजनगर भाग-17 की जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने तुमुंग में गणेश पूजा पंडाल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में दिनेश पत्रों, पोराली गोप, तपन महतो, ग्राम प्रधान शंकर महतो, सूरज महतो, हरि माझी, लालमोहन महतो, घनश्याम महतो, विष्णुपद महतो, ईश्वर महतो, मोहन गोप, पवन महतो, जितेन महतो, दीपू माझी, विचरण सरदार, प्रकाश महतो, संजीत पत्रों, संजय पात्र, विश्वनाथ हसदा, सागर पात्र, भूतून सरदार और मंगल सरदार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

गौरतलब है कि आज बुधवार को राजनगर मुख्य बाजार और आसपास के कई गांवों में गणेश पूजा की विशेष रौनक देखने को मिली। आने वाले दिनों तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी जारी रहेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *