Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में पांच दिवसीय कबड्डी शिविर का शुभारंभ

 

राजनगर(प्रकाश कुमार गुप्ता): सरायकेला-खरसावां कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में दुर्गा मैदान, राजनगर में पांच दिवसीय कबड्डी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कबड्डी ग्राउंड में कोल्हान प्रभारी श्यामल दास और पश्चिमी सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने नारियल फोड़कर किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कोल्हान प्रभारी श्यामल दास ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के सभी प्रखंडों और जिलों में इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे, ताकि बालक एवं बालिकाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके और वे अच्छे खिलाड़ी बनकर उभरें। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे और कोल्हान के साथ-साथ झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

पश्चिमी सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बालक-बालिकाओं को बेहतर प्रशिक्षण देना है, ताकि वे किसी भी प्रतियोगिता में अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन कर सकें।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष चक्रवर्ती, सह सचिव दुर्योधन पान, कोषाध्यक्ष उर्मिला होनहगा, विनोद साहू, गुरुवारी पूर्ति, कोमल जमुदा, वर्षा लकड़ा, रूपेश साहू, राज देवगम सहित कई खिलाड़ी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *