LatestNewsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में पेयजल संकट पर कार्रवाई, आमोदिनी महतो की पहल और मीडिया रिपोर्ट का असर

राजनगर:- सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के बाना पंचायत स्थित कोलाबाड़िया ऊपर टोला में लंबे समय से चले आ रहे पेयजल संकट पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को पीएचईडी विभाग की टीम और संबंधित संवेदक गांव पहुंचकर बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य शुरू किया।

 

गौरतलब है कि हाल ही में छोटा नागपुर लाइव चैनल ने गांव में बढ़ती जल समस्या को प्रमुखता से उजागर करते हुए रिपोर्ट प्रसारित की थी। रिपोर्ट में जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं की विफलता और बंद चापाकलों की स्थिति को सामने लाया गया था। इसके बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू किया।

 

वहीं, राजनगर भाग 17 की जिला परिषद सदस्य आमोदिनी महतो ने भी पेयजल संकट को लेकर विभाग को लिखित शिकायत दी थी। उनके प्रयासों से भी प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित हुआ।

 

प्रशासन द्वारा चापाकलों और पाइपलाइन की जांच कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने आवश्यक सुधार सुनिश्चित कर जल आपूर्ति बहाल करने का भरोसा जताया है। विभागीय कार्रवाई से पानी की समस्या दूर करने की उम्मीद बढ़ गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *