LatestNewsNews postझारखण्ड

राजनगर में रामभक्ति और मानव सेवा का संगम, ईचा रघुनाथ मंदिर परिसर में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजनगर प्रखंड अंतर्गत ईचा रघुनाथ मंदिर परिसर में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानव सेवा के संकल्प का जीवंत उदाहरण बना।

रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन रक्षण में योगदान दिया। आयोजन स्थल पर उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना का विशेष माहौल देखने को मिला।

शिविर में चाईबासा सदर अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदाताओं की जांच, पंजीकरण एवं सुरक्षित रक्त संग्रह की व्यवस्था की गई। मौके पर सिविल सर्जन डॉ.भारती मिंज एवं डीएस शिवचरण हांसदा भी उपस्थित थे,चिकित्सकों ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

आयोजकों ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जैसे पावन अवसर पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।इस मौके पर भोग प्रसाद के रूप में स्वादिष्ट खीर खिचड़ी भोग वितरण भी किया गया,यहाँ सैकड़ो श्रद्धलुओं ने भोग प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश्वर सिंह देव ,श्रवण सिंह देव , निर्मल सिंहदेव, प्रदीपा सिंहदेव , बैधनाथ सिंहदेव, सपन सिंहदेव , जितेश सिंह देव,जयदीप सिंहदेव,कुलदीप सिंहदेव, बिश्वजीत दरीपा,मालवीर सिंह ,भाखरी चरण कर, बासु सिंहदेव एवं स्थानीय श्रद्धालुओं, युवाओं एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

यह रक्तदान शिविर न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि मानवता और सेवा भावना को भी मजबूत संदेश देकर एक मिसाल पेश की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *