Newsझारखण्ड

राजनगर में सड़क पर ख़डी वाहन से टकराकर  बाइक सवार की मौत  

 

 

राजनगर- हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर मुरुमडीह के समीप वुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त हायवा से टकराने से जमशेदपुर के टुइलाडुंगरी निवासी 45 वर्षीय संजीव कुमार प्रधान की मौत हो गई। घटना शाम लगभग सात बजे की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार संजीव कुमार प्रधान स्प्लेंडर सुपर मोटरसाइकिल से चाईबासा की ओर से राजनगर की दिशा में आ रहे थे। जैसे ही वे मुरुमडीह के पास पहुंचे, सड़क पर खड़ी वाहन से उनकी बाइक पीछे से जा टकराई। संजीव प्रधान हेलमेट पहने हुए थे, वावजूद बच नहीं पाए।

सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर लंबे समय तक क्षतिग्रस्त वाहन खड़े रहने से लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि एनएच-220 पर दुर्घटनाग्रस्त या खराब वाहनों को तुरंत हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *