राजनगर में साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न
राजनगर प्रखंड अंतर्गत डांगरडीहा हेंसल स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय की सचिव श्रीमती जयंती शांता, प्रधानाध्यापक श्री रंजीत कुमार, निदेशक श्री जयंती शुभम, कोषाध्यक्ष श्री जयंती रमन एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन के साथ हुई।


झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिसमें सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वंदे मातरम, भारत अनोखा राग है, वन इंडिया मैशअप, नन्हा मुन्ना राही हूं, जलवा जलवा, चक दे इंडिया, इंडिया वाले, देशभक्ति गीत, पिरामिड प्रस्तुति, हिंदी भाषण एवं इंग्लिश स्पीच जैसे कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती जयंती शांता ने अपने प्रभावशाली संबोधन में बच्चों को संविधान, अनुशासन और देशप्रेम के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अंत में शिक्षिका रिचा मैम ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।


