Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में विकास कार्यों का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

 

 

सरायकेला।

उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा ने शुक्रवार को राजनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, 15वीं वित्त आयोग मद से स्वीकृत कार्यों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालय परिसरों और बस स्टैंड निर्माण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया।

 

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गति बढ़ाने और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं से जुड़े अभिलेखों का सुव्यवस्थित, अद्यतन और सही संधारण अनिवार्य है। अभिलेखों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ–सफाई, पेयजल, शौचालय, पोषण सामग्री और अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मूलभूत सुविधाएँ हर परिस्थिति में सुनिश्चित की जाएं तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्रता से पूरे किए जाएं।

 

निरीक्षण के दौरान जॉनबानी पंचायत के ऑटोडीह गांव में मनरेगा कन्वर्जेंस मॉडल के तहत प्रस्तावित मॉडल मनरेगा पार्क को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत विमर्श किया गया। उप विकास आयुक्त ने बताया कि ग्रामीणों की सहभागिता से इस पार्क का विकास समयबद्ध और मानक गुणवत्ता के अनुरूप किया जाएगा, जिससे स्थानीय समुदाय को एक उपयोगी सार्वजनिक स्थल प्राप्त हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी विकास कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *