Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर पंचायत में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत छठे दिन हुआ कार्यक्रम

सरायकेला–खरसावाँ।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के छठे दिन मंगलवार को राजनगर पंचायत स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला–खरसावाँ श्री गिरिजा शंकर महतो ने किया। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा।

अभियान के दौरान राजनगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, ट्रिपल राइड से परहेज, यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित वाहन परिचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। सड़क पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को भी समझाइश देते हुए बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने तथा ट्रिपल राइड से बचने के लिए प्रेरित किया गया

इस अवसर पर ग्राम प्रधान रवीन्द्र महतो सहित उपस्थित जनसमुदाय को सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान रवीन्द्र महतो (ग्राम प्रधान, राजनगर पंचायत), ईश्वर चंद्र महतो (कुर्मा पंचायत, राजनगर) एवं मोतीलाल मंडल (गोविंदपुर पंचायत, राजनगर) को सड़क सुरक्षा दूत के रूप में चयनित किया गया, ताकि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ मोटरयान निरीक्षक, सरायकेला–खरसावाँ तथा सड़क सुरक्षा टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *