राजनगर प्रखंड कमेटी ने विधानसभा में गुरूजी की पार्थिव शरीर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
राजनगर


झारखंड के महान नेता, झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रति मंगलवार को झारखंड विधानसभा में राजनगर प्रखंड कमेटी की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य विशु हेंब्रम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरूजी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य विशु हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष शेखर महाकुड़, प्रखंड सह-सचिव दिलीप महतो, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुर्गालाल मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी नेता तपोश विशोई तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता दिवाकर तांती समेत कई उपस्थित रहे।
सभी ने दिशोम गुरु के संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड राज्य निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव वंचितों, आदिवासियों और शोषितों की आवाज को बुलंद किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

