राजनगर प्रखंड में बागवानी को ले गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत
बीजाडीह पंचायत में बीडीओ ने कुदाल चलाया

राजनगर मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी के लिए प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार से गड्ढा खोदो महा अभियान की शुरुआत हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार एवं मुखिया मोटाय मेलगाण्डी ने बीजाडीह पंचायत के कुमडीह गांव में कुदाल चलाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर बीडीओ ने कहा बिरसा हरित ग्राम योजना मनरेगा की अति उपयुक्त योजना है। जिसमें धरती को हरा भरा करने के साथ ही बागवानी फसलों के उत्पादन से किसान व लाभुक आत्मनिर्भर होंगे। वहीं राजनगर पंचायत अंतर्गत कालाझरना में किसान हिमांशु प्रधान के जमीन पर बागवानी को लेकर मुखिया राजो टुडू, उप मुखिया रविंद्र नाथ राणा ने चलाकर अभियान की शुरुआत की। वहीं मनरेगा के बीपीओ मनोज तियु ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों बागवानी पौधेरोपण के लिए गड्ढा खोदो महा अभियान चलाया जा रहा है।