Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर से बड़ी ख़बर… सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान तेज़ कर दिया है।  

 

 

राजनगर :- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में यह अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को राजनगर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी चंचल कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

 

इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी कि दोपहिया पर हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने भारी वाहनों और बसों की भी सघन जांच की। लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *