Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई  

 

 

राजनगर | सरायकेला–खरसावां

जिले में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र में बड़ी छापेमारी की है। उपायुक्त सरायकेला–खरसावां के निर्देश पर तथा अधीक्षक उत्पाद श्री क्षितिज विजय मिंज के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को राजनगर थाना अंतर्गत मुराकाटी और जोजोगोडा गांव में अवैध महुआ शराब अड्डों पर छापेमारी अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने 80 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर उसे जब्त किया, वहीं करीब 1200 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।

इस मामले में अवैध शराब अड्डा संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

अधीक्षक उत्पाद ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे और किसी भी हाल में अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *