राजनगर थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार ट्रैफिक चेकिंग अभियान, कई गाड़ियों का कटा चालान
राजनगर:


राजनगर थाना के पास तीन दिनों से लगातार ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों का चालान काटा गया।
जानकारी के अनुसार, बिना हेलमेट बाइक चलाना, गाड़ी के कागजातों की कमी, बिना सीट बेल्ट कार चलाना और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने जैसे मामलों में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की।
स्थानीय ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा है, वहीं नियमों का पालन करने वालों ने इस पहल का स्वागत किया है।

