DC saraikelaNewsझारखण्डसरायकेला

राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश  

 

 

सरायकेला: राज्य स्थापना दिवस–2025 एवं “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” अभियान की तैयारी को लेकर शनिवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, डीआरडीए निदेशक डॉ. अजय, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राज्य स्थापना दिवस झारखंड की एकता, अस्मिता और विकास का प्रतीक है, इसलिए इसे भव्य, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। उन्होंने बताया कि 11 से 15 नवम्बर तक जिले में जागरूकता रथ, साइकिल रैली, फ्लैश मॉब सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

11 नवम्बर को “Run for Jharkhand” कार्यक्रम का आयोजन होगा, जबकि 11 से 14 नवम्बर तक चित्रकला, कविता, भाषण आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

14 नवम्बर को सामाजिक सरोकारों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।

 

साथ ही, 18 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत प्रमाण पत्र वितरण शिविर लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि तैयारियां समयबद्ध और पूर्ण समन्वय के साथ की जाएं ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *