Newsझारखण्डसरायकेला

राम बाबा आश्रम में अंतिम सोमवारी पर जेएलकेएम द्वारा चना-गुड़ शरबत वितरण, श्रद्धालुओं में उमंग

गम्हरिया : खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड स्थित प्रसिद्ध राम बाबा आश्रम में श्रावण माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच चना, गुड़ और शरबत का वितरण किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दीपक महतो, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष विजय महतो, उपाध्यक्ष गौरव महतो, मीडिया प्रभारी आकाश महतो, विजयलक्ष्मी, सड़ेश्वरी, बेबी देवी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

 

आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष श्रावण के अंतिम सोमवार को यह सेवा कार्य किया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *