Newsझारखण्ड

रामेश्वर धाम रामतीर्थ में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गंगा आरती का आयोजन, विधायक सोनाराम सिंकु सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

 

 

जगन्नाथपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): जगन्नाथपुर प्रखण्ड अंतर्गत बैतरणी नदी तट पर स्थित रामेश्वर धाम रामतीर्थ में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

आयोजन में जगन्नाथपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा सहित जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बैतरणी नदी तट पर आयोजित गंगा आरती में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक नृत्य को लोगों ने सराहा। आयोजन स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मायाधर बेहरा, नोवामुण्डी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, भनगॉंन मुखिया जितेंद्र पूर्ति भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

 

आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया और लोगों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *