रांची: बीएससी नर्सिंग छात्रा के नहाते समय वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
रांची: राजधानी रांची में बीएससी नर्सिंग की छात्रा के साथ नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया। घटना गुरुवार दोपहर लगभग 2:30 बजे की है। पीड़िता रिम्स में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो बनाने वाले आरोपी युवक मनीष कुमार उर्फ लिलूवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उसी मोहल्ले में, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, जोड़ा तालाब स्थित, पीड़िता के पड़ोस में किराये पर रह रहा था। जानकारी के अनुसार, जब छात्रा बाथरूम में नहा रही थी, आरोपी ने खिड़की का शीशा हटाकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। छात्रा को यह हरकत देखते ही शोर मचाया, जिससे आरोपी मौके से भाग गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बरियातू थाना को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी के पिता को हिरासत में लिया। पिता के कहने पर मनीष रात में खुद थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पिता को छोड़ दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से इलाके में लोगों में आक्रोश है और पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने का आग्रह किया।

