Newsझारखण्ड

रांची जेल में कैदियों से पैसे लेने पर बड़ी कार्रवाई: 4 निलंबित, 2 बर्खास्त

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जेल में कैदियों से मिलने आने वालों से पैसे लेने के आरोप में कई अधिकारी और कर्मी कार्रवाई के दायरे में आए हैं। कारा महानिरीक्षक के निर्देश पर प्रभारी अधीक्षक सुदर्शन और सहायक करापाल देवनाथ राम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं चीफ हेड वार्डन अवधेश सिंह, रिजर्व हेड वार्डन विनोद कुमार यादव, जेल क्लर्क प्रमिला कुमारी और निरल टोप्पो को निलंबित किया गया है। साथ ही संविदा पर कार्यरत दो पूर्व सैनिकों को बर्खास्त कर दिया गया है।

 

प्रमिला कुमारी पर कैदियों की चिट्ठियां दबाने और निरल टोप्पो पर लापरवाही के आरोप हैं। अवधेश सिंह पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन प्रभावशाली संपर्कों के कारण वे पुनः रांची जेल में पदस्थापित हो गए थे। अब फिर से उन पर सख्त कदम उठाए गए हैं।

 

मामले में जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि शिकायतों के बाद जांच की गई और दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। इस पूरे प्रकरण में झारखंड हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया था और तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी।

 

फिलहाल रांची के इस महत्वपूर्ण जेल में अधीक्षक और जेलर के नियमित पद रिक्त हैं, जिससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठ रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *