Newsझारखण्ड

रांची में ‘दलित जागो – संविधान बचाओ’ कार्यक्रम आयोजित

 

 

रांची के लापुंग प्रखंड में आयोजित ‘दलित जागो – संविधान बचाओ’ कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की बीजेपी सरकार और आरएसएस मिलकर संविधान को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रहे हैं।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग शामिल हुए और सभी ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। बंधु तिर्की ने कहा कि संविधान हर नागरिक को जीने, बोलने, खाने और पहनने की आजादी देता है, लेकिन मौजूदा सत्ता अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए इन अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और विशेषकर दलित समाज को अब जागरूक होकर संघर्ष के मैदान में उतरना होगा। अगर संविधान कमजोर हुआ तो पड़हा व्यवस्था और ग्राम सभा जैसे अधिकार भी खत्म हो जाएंगे। उन्होंने लोगों से संविधान विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने वालों का डटकर विरोध करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में कई गांवों के लोग मौजूद थे और सभी ने एकजुट होकर संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *