Newsझारखण्ड

रांची में प्रेमजाल से लाखों ठगने वाली लुटेरी दुल्हन खुशी तिवारी गिरफ्तार

रांची में प्रेमजाल के जरिये लोगों से लाखों रुपये ठगने वाली लुटेरी दुल्हन खुशी तिवारी को नामकुम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पिता बसंत कुमार तिवारी को भी हिरासत में लिया गया, जबकि मां आशा तिवारी को स्वास्थ्य कारणों से छोड़ दिया गया। खुशी तिवारी पर नामकुम और गोंदा थाने सहित कई अन्य थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

 

पीड़ितों का कहना है कि खुशी ने कई लोगों को प्रेम और विवाह का झांसा देकर नकद और ऑनलाइन माध्यम से करोड़ों रुपये ठग लिए। कृष्णा सिंह ने बताया कि खुशी उनके घर में किरायेदार बनकर आई और धीरे-धीरे प्रेमजाल में फंसा कर पूरे घर पर कब्जा कर लिया। कृष्णा और उनकी विकलांग मां को घर से बाहर निकाल दिया गया। एक अन्य पीड़िता किरण देवी ने कहा कि खुशी ने उनके पति काशीनाथ नायक को प्रेम में फंसाकर शादी की और 11 लाख रुपये ऑनलाइन और 14 लाख रुपये नकद ठग लिए। ठगी की शिकायत करने पर खुशी ने उल्टा उनके पति पर केस करवा दिया, जिससे उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

 

पहले 7 अगस्त 2025 को DGP अनुराग गुप्ता ने गिरफ्तारी न करने का निर्देश दिया था, जिसके कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। लेकिन अदालत द्वारा वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने खुशी तिवारी और उसके पिता को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *