Newsझारखण्ड

रांची में उग्रवादियों की फायरिंग से दहशत, कांटा घर में पर्चा फेंककर कारोबारियों को दी धमकी

राजधानी रांची में अपराध और उग्रवादी गतिविधियों ने एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ताजा मामला खलारी थाना क्षेत्र का है, जहां डकरा स्थित कांटा घर में उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सदस्यों ने हवाई फायरिंग कर कारोबारियों को धमकी दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाश अचानक कांटा घर पहुंचे और अंधाधुंध हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान मौके पर एक पर्चा फेंका गया, जिसके बाद अपराधी फरार हो गए। घटना से कांटा घर में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा के लिहाज से कांटा घर का संचालन तत्काल बंद कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही खलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कांटा घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें बाइक सवार अपराधी फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फायरिंग की जिम्मेदारी टीएसपीसी उग्रवादी संगठन ने ली है।

मौके से बरामद पर्चे में कोयला और ईंट कारोबार से जुड़े लोगों को संगठन की अनुमति के बिना काम न करने की चेतावनी दी गई है। वहीं खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *