रांची समाहरणालय में प्रशासी अधिकारी रवि भूषण दुबे को सम्मानित विदाई, नए अधिकारी भास्कर सेन ने संभाली जिम्मेदारी”
रांची समाहरणालय में आज एक भावनात्मक पल देखने को मिला, जब प्रशासी अधिकारी रवि भूषण दुबे के सेवानिवृत्ति पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।


डीसी कार्यालय सभागार में आयोजित इस समारोह में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने श्री दुबे को शॉल ओढ़ाकर, बुके और मोमेंटो भेंट कर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।
अपने कार्यकाल के दौरान रवि भूषण दुबे ने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और सौम्यता के साथ किया। उनके कुशल नेतृत्व और समर्पित कार्यशैली की सराहना हर स्तर पर की गई।
इस अवसर पर समाहरणालय के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें वरीय कार्यालय अधीक्षक तुरतुन लुगुन, राजकुमार, जसीम अख्तर, राजीव रंजन दुबे, गोपाल तिवारी, महेंद्र रूंडा, मंजू देवी, मेरी ग्रेस टोप्पो, हर्षित बागे, सिघु कुमारी, संजय कुमार और कपिल कुमार मिश्रा शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने श्री दुबे के कार्यकाल को प्रेरणादायक बताया और उनके स्वस्थ, शांतिपूर्ण एवं सुखद भविष्य की कामना की।
इस मौके पर नए प्रशासी अधिकारी भास्कर सेन का भी स्वागत किया गया, जिनसे बेहतर कार्य की उम्मीद जताई गई।

