Newsझारखण्ड

रंजीत यादव ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए किया आवेदन

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर परिषद, चाईबासा के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम प्रेषित आवेदन रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह नगर परिषद चुनाव चाईबासा के पर्यवेक्षक त्रिशानु राय को सौंपा।

 

अपने आवेदन में रंजीत यादव ने कहा है कि वे कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर लगातार कार्य करते रहे हैं और संगठन के हित में योगदान दिया है। वर्तमान में वे महावीर मंडल के अध्यक्ष और ट्रक एसोसिएशन के महासचिव हैं, जिसके माध्यम से नगर परिषद, चाईबासा क्षेत्र के स्थानीय लोगों से उनका निरंतर संपर्क बना हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि चाईबासा शहर के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से वे इस चुनावी प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं।

 

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय सचिव सुशील दास, वरीय कांग्रेसी संतोष सिन्हा सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *