Newsझारखण्ड

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम की उर्मिला होनहगा का झारखंड टीम में चयन  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 6 फरवरी से 8 फरवरी तक रायपुर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम को आमंत्रण मिला है, जिसमें पश्चिमी सिंहभूम की राष्ट्रीय खिलाड़ी उर्मिला होनहगा को झारखंड टीम में शामिल किया गया है।

 

झारखंड टीम में उर्मिला होनहगा के चयन पर कोल्हान प्रभारी श्यामल दास ने कहा कि उर्मिला एक बेहतर खिलाड़ी हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह रायपुर में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड के साथ-साथ पश्चिमी सिंहभूम का नाम रोशन करेंगी।

उर्मिला के चयन पर जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला सचिव अनु पूर्ति, दुर्योधन पान, लक्ष्मण महतो, अशोक सिरका सहित कई अन्य पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

 

बताया गया कि झारखंड टीम 5 फरवरी को रांची से रायपुर के लिए रवाना होगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *