राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के विशेष प्रतिवेदक ने विस्थापित गांवों का किया दौरा

ईचागढ़- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के विशेष प्रतिवेदक सुचित्रा सिन्हा सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विस्थापित गांवों का 5 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पातकुम, ईचागढ़ एवं काली चामदा गांव का भ्रमण कर विस्थापितों का समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने विस्थापितों को मिलने वाले बुनियादी सुविधाओं के संबंध में ग्रामीणों व विस्थापित नेताओं से जानकारी ली। श्रीमती सिन्हा विस्थापितों के झुग्गी झोपड़ियों में भी जाकर विस्थापितों के दर्द को जाने।



विस्थापितों ने उन्हें अवगत कराते हुए कहा कि 40 वर्षों से दर दर की ठोकर खाने को मजबुर है, लाल कार्ड,गृह अनुदान, पुनर्वास, नौकरी से संबंधित सुविधाएं नही मिली है। मालूम हो कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के विशेष प्रतिवेदक सुचित्रा सिन्हा का ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विस्थापित गांवों का 20 मार्च से 25 मार्च तक भ्रमण कार्यक्रम है। मौके पर दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ एकता वर्मा, थाना प्रभारी बजरंग महतो, पूर्व पंसस गुरू चरण साहू,संबंधित पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव, वि्स्थापित आदि उपस्थित थे।


