Newsझारखण्ड

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

 

सरायकेला–खरसावां।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत शनिवार को गिड्डीबेड़ा टोल प्लाज़ा, कांड्रा–चौका मार्ग पर ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, मोटरयान निरीक्षक एवं रोड सेफ्टी टीम की उपस्थिति में सघन वाहन जांच की गई। इस क्रम में ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से वाहन चालकों की अल्कोहल जांच की गई। नशे की अवस्था में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान वाहन चालकों को नशे में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सभी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री महतो ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *