रायसिंदरी में कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा के नेतृत्व में विशेष ग्राम सभा आयोजित
कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा के नेतृत्व में पहाड़ी ऊपर स्थित सुदूरवर्ती क्षेत्र रायसिंदरी गांव में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने ग्रामीणों से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की. उन्होंने वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित किया.


वही ग्रामीणों ने अफीम की खेती नहीं करने की शपथ ली. थाना प्रभारी ने स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव और संबंधित कानूनी प्रावधान की जानकारी दी. अफीम की जगह धान, मक्का,दलहन जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती को बढ़ावा देने का सुझाव दिया. पुलिस प्रशासन और कृषि विभाग के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अफीम की अवैध खेती पूरी तरह समाप्त हो सके. ग्रामीण आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे.


