Newsझारखण्ड

रेलवे कोर्ट का फरमान, 15 सितंबर को कुड़मी आंदोलनकारियों को सशरीर हाज़िर होने का आदेश

 

 

रांची/झारखंड :

झारखंड में कुड़मी समाज के आंदोलन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आज दिनांक 01 सितंबर 2025 को झारखंड कुड़मी आंदोलन के नायक शीतल ओहदार, हरमोहन महतो, सखीचंद महतो, सपन कुमार महतो, दानिसिंह महतो और सोना लाल महतो को रांची रेलवे कोर्ट से समन जारी हुआ है।

 

मामला 20 सितंबर 2023 को मुरी रेलवे टेका आंदोलन से जुड़ा हुआ है। इस केस के आलोक में कोर्ट ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी आरोपियों को 15 सितंबर 2025 को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होना होगा।

 

उधर, कुड़मी समाज के नेताओं का कहना है कि “ST दर्जा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा”। इसी कड़ी में 6 सितंबर को दिल्ली कूच की तैयारी भी जोरों पर है।

 

कुड़मी आंदोलनकारियों के खिलाफ रेलवे कोर्ट का यह आदेश आने के बाद अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *