Newsझारखण्डसरायकेला

रेलवे यार्ड के पास नाले से सटा मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

 

आदित्यपुर। आदित्यपुर के रेलवे यार्ड के समीप दीवार से सटे नाले के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की पहचान आदित्यपुर सीता बस्ती निवासी मंगल लोहार के रूप में की जा रही है। बताया गया कि मंगल लोहार दारू का आदी था, शादीशुदा था और पांच बेटियों का पिता था। उसकी उम्र करीब 50 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लोगों ने यह भी बताया कि वह बीते 5–6 दिनों से लापता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव नाले में पड़ा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत कुछ दिन पहले हुई हो सकती है। हालांकि उसकी मौत कैसे हुई, यह फिलहाल जांच का विषय बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक शव नाले में ही पड़ा हुआ था और पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कही जा रही थी। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *