रक्त अधिकोष,चाईबासा का अनुज्ञप्ति निर्गत की जाए : त्रिशानु राय
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने जनहित में गुरुवार को झारखण्ड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ० इरफान अंसारी को पत्र लिखकर रक्त अधिकोष , चाईबासा का अनुज्ञप्ति निर्गत करवाने का मांग किया है। मंत्री डॉ०इरफान अंसारी को लिखे पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि प०सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित सदर अस्पताल संजीवनी है, यहाँ काफी दूर-दूर से लोग अपनी चिकित्सा करवाने के लिए आते है। वर्तमान में रक्त अधिकोष , चाईबासा में केवल रक्त भंडारण किया जाता है। रक्त अधिकोष , चाईबासा का अनुज्ञप्ति निर्गत नहीं होने से यहाँ के स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन ऑपरेशन के लिए आवश्यकता आधारित रक्त उपलब्ध नहीं हो पाती है। जिस कारण मरीजों को यहाँ से जमशेदपुर , राँची रेफर करना पड़ रहा है। केवल पूर्व निर्धारित ऑपरेशन ही संभव हो रहा है। आकस्मिक स्थिति में मरीजों की हालत काफी नाजुक हो जाती है एवं कोई भी अप्रिय घटना का भय बना रहता है। सदर अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में ईलाजरत मरीजों के परिजनों को एमजीएम,जमशेदपुर से रक्त लाना पड़ा रहा है जोकि स्थानीय लोगों के परेशानी का सबब बना हुआ है।



