र्मिजाडीह बांध विस्थापितों की बैठक, 23 सितंबर को विशाल आंदोलन का ऐलान
जमशेदपुर।


र्मिजाडीह फुटबॉल मैदान में 24 अगस्त 2025 को र्मिजाडीह बांध विस्थापित एवं रैयतों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में 5 अगस्त 2025 को र्मिजाडीह के रैयतों के निर्माणाधीन मकान को बिना किसी सरकारी आदेश या नोटिस के तोड़े जाने की घटना का जोरदार विरोध किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस अन्याय और अवैध कब्जे के विरोध में 23 सितंबर 2025 को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन सह विशाल जन आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन में टाटा स्टील कंपनी के विस्थापितों के साथ-साथ झारखंड राज्य के विभिन्न विस्थापित नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि आगामी आंदोलन में प्रत्येक पंचायत और गांव से लगभग 20,000 की संख्या में आदिवासी और मूलवासी समुदाय के लोग जुलूस के रूप में शामिल होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे – राकेश सिंह, शम्भु सिंह, हरमोहन महतो, नारायण महतो, सोहन सिंह, महेंद्र टुडु, छोटु र्मुमु, सोमय हांसदा, मंगल हांसदा, मिथुन सोरेन, उत्तम प्रधान, बादल सोरेन, गोरा किस्कू, महेश किस्कू, रवि र्मुमु, संजय टुडु, बुधराम टुडु, मंगल बेसरा, कार्तिक सोरेन, शिवेस्वर सिंह, नरेश महतो, अंकेश भुईंया, गणेश गोप, बुलका, गुरुचरण र्मुमु, चुनुराम सोरेन, भवतरण महतो, हिप्नोटिज्म किस्कू, लिधु किस्कु, सितय किस्कू, बाउरी सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण।
विस्थापितों ने साफ कहा कि अब और अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

