रमजान को लेकर तिरूलडीह थाना में हुई शांति समिति की बैठक
ईचागढ़- कुकड़ू प्रखंड के तिरूलडीह थाना परिसर में बुधवार को थाना प्रभारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्य, अंजुमन कमेटी के के सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। थाना प्रभारी कौशल कुमार ने सदस्यों एवं कमेटी के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण व भाईचारे के साथ रमजान का महापर्व मनाने का अपील किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाने वाले, ह्वाट्सएप पर गलत मैसेज देने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने एवं असमाजिक गतिविधियों का सुचना तत्काल थाना को देने का भी अपील किया। उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान पुलिस प्रशासन चौकस रहेगा एवं असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखा जाएगा। मौके पर एस आई कार्तिकेय सिंह, सदस्य बादल महतो, उप मुखिया लाल मोहम्मद, ठाकुर सिंह मुण्डा, सलाउद्दीन, शमशेर अंसारी,असगर अंसारी,अमानत अंसारी, मनोज मछुआ,अजहर, अबुल अंसारी आदि उपस्थित थे।




