Newsझारखण्ड

रमजान में रोजा रखने वाले रेल कर्मियों को दो घंटे पूर्व छुट्टी देने की मांग

 

 

चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन (एआईआरटीयू) ने रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने वाले रेल कर्मचारियों को ड्यूटी समय से दो घंटे पहले कार्यमुक्त करने की मांग की है। इस संबंध में यूनियन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर मंडल को पत्र सौंपा गया है।

 

यूनियन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि 19 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक रमजान का महीना चल रहा है। इस दौरान मुस्लिम कर्मचारी रोजा रखकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। यूनियन ने अनुरोध किया है कि ऐसे कर्मचारियों को इफ्तार के लिए समय पर घर पहुंचने की सुविधा प्रदान की जाए, ताकि वे सही समय पर रोजा खोल सकें।

पत्र में रेलवे बोर्ड के पूर्व आदेश का भी हवाला दिया गया है।

 

यूनियन ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने पत्र संख्या 2016/जी-35/1, दिनांक 07 जून 2016, नई दिल्ली के माध्यम से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया था। उसी आदेश के आधार पर इस वर्ष भी रमजान अवधि में विशेष व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है।

 

यूनियन ने कहा है कि रेल के सभी विभागों में कार्यरत वे कर्मचारी जो रोजा रख रहे हैं, उन्हें ड्यूटी समय से दो घंटे पूर्व कार्यस्थल से छोड़ने की व्यवस्था की जाए। इससे वे अपने आवास पहुंचकर समय पर इफ्तार कर सकेंगे।

 

इस पत्र की प्रतिलिपि वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), चक्रधरपुर मंडल तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, चक्रधरपुर मंडल को भी प्रेषित की गई है।

 

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगा और रमजान के दौरान रोजा रखने वाले कर्मचारियों को आवश्यक सुविधा प्रदान करें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *