Newsझारखण्ड

रोटरी चतुर्थ चेस प्रतियोगिता में कुश मूंधड़ा प्रथम

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वावधान में चतुर्थ बैजनाथ मूंदड़ा स्मृति शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय टाउन क्लब हॉल में किया गया। प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

 

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षु आईएएस सिद्धांत कुमार उपस्थित थे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि चाईबासा जैसे छोटे शहर में नियमित रूप से इस तरह के आयोजन होना प्रेरणादायक है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने समय का सदुपयोग करने, बेहतर प्रदर्शन करने और असफलता से निराश न होने का संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में शतरंज संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि खेलकूद के क्षेत्र में चाईबासा ने अपनी पहचान बनाई है और शतरंज में बच्चों की बढ़ती रुचि उत्साहजनक है। उन्होंने बताया कि एस आर रूंगटा ग्रुप भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को सहयोग देता रहेगा।

 

इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्य सुशील मुंदड़ा, समाजसेवी पवन खीरवाल, कार्यक्रम के प्रायोजक सोहन मुंदड़ा, शतरंज संघ के उपाध्यक्ष जहांगीर आलम और जयदेव त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

द्वितीय सत्र में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। पांच आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान कुश मूंधड़ा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 84 प्रतिभागियों ने सात चक्रों में भाग लिया।

 

शतरंज संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल और उनकी टीम ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम के संयोजक रितेश मुंदड़ा ने बताया कि यह प्रतियोगिता का चौथा वर्ष है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने प्रायोजकों, प्रतिभागियों और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

 

पुरस्कार वितरण समारोह में रोटरीयन सुशील मूंदड़ा, वीणा मूंदड़ा, गुरमुख सिंह खोखर, अनिल शर्मा, विक्रम खिरवाल, सुनीत खिरवाल, निर्मल चंद्र त्रिपाठी, विष्णु भूत, नवजीत सिंह, घनश्याम मुंदड़ा, अभिषेक दोदराजका, संजय गुप्ता, सौरव प्रसाद, अंजू राठौर, शीतल मूंदड़ा सहित आयोजन समिति के मनीदीप मुखी, मनीष शर्मा, सूरज टीयू, वरुण मुंदड़ा, राधेश्याम मुंदड़ा, हेमंत केशरी और अन्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *