रोटरी क्लब चाईबासा ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किए, स्व. साँवर प्रसाद दोदराजका की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित
चाईबासा: रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से गुरुवार को सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम स्व. साँवर प्रसाद दोदराजका की स्मृति में आयोजित किया गया था।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप सिविल सर्जन डॉ. शिवचरण हांसदा और डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम उपस्थित थे। दोनों ने रोटरी क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में समरसता और मानवीय संबंधों को मजबूत करने के लिए इस तरह के आयोजन प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से मरीजों के बीच फल वितरण करना क्लब के सामाजिक दायित्वों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने बताया कि क्लब आगे भी जनसेवा से जुड़े कार्यों को जारी रखेगा। वहीं, क्लब की सचिव हीना ठक्कर ने कहा कि पिछले छह महीनों से हर माह अस्पताल में फल वितरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्य कृष्ण कुमार दोदराजका, अनिल शर्मा, अंजू राठौड़, सोनी ओझा, नवजीत सिंह, विष्णु भूत, सुशील मुंदड़ा, सुनीत खीरवाल, दीपक प्रसाद तथा सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक दोदराजका सहित कई लोग मौजूद थे।

