Newsझारखण्ड

रोटरी क्लब चाईबासा ने यक्ष्मा मरीजों के बीच किया पोषाहार वितरण  

 

 

चाईबासा: रोटरी क्लब चाईबासा ने मंगलवार को राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल स्थित यक्ष्मा केंद्र में छह यक्ष्मा मरीजों के बीच पोषाहार का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ में तेजी लाना और उन्हें नियमित उपचार के लिए प्रोत्साहित करना था।

 

रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने कहा कि “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के संकल्प को पूरा करने के लिए क्लब निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि टीबी उन्मूलन के लिए सामुदायिक भागीदारी, जागरूकता और मैदान स्तर पर निरंतर कार्य जरूरी है। सभी के सहयोग से इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

 

क्लब की सचिव रोहीना ठक्कर ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि टीबी से डरने की आवश्यकता नहीं है। समय पर दवाइयाँ, संतुलित व पोषक आहार तथा नियमित व्यायाम से टीबी का पूर्ण उपचार संभव है। उन्होंने मरीजों को उपचार बीच में न छोड़ने की सलाह भी दी।

 

कार्यक्रम में उप सिविल सर्जन डॉ. शिवचरण हांसदा और डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम भी मौजूद थे। साथ ही रोटरी क्लब के सदस्य सुशील मूंधड़ा, अनिल शर्मा, सुनित खीरवाल, दीपक प्रसाद, विष्णु भूत और सोनी ओझा ने भी वितरण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

रोटरी क्लब का कहना है कि आगे भी ऐसे सहयोगात्मक कार्यक्रम जारी रहेंगे ताकि जिले में टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को जल्द हासिल किया जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *