Newsझारखण्ड

रोटरी क्लब के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल समापन

 

 

चाईबासा: रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वाधान में संजीव नेत्रालय में दो दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। एस आर रुंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित इस शिविर के प्रथम चरण में कुल 13 और दूसरे चरण में 18 लोगों का सफल ऑपरेशन किया गया।

 

मोतियाबिंद नेत्र चिकित्सा कार्यक्रम के संयोजक रो महेश खत्री ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में कुल 89 लोगों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 31 लोगों का निशुल्क ऑपरेशन डॉ. संजीव कुमार और डॉ. जया जारिका ने संयुक्त रूप से किया।

 

रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो विकास दोदराजका ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को निशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। शिविर को सफल बनाने में क्लब के सदस्य रो रितेश मुंदड़ा, सुशील मूंधड़ा, मदन गुप्ता, संदीप दोदराजका, निरंजन साव, अभिषेक दोदराजका सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

 

शिविर के माध्यम से कई जरूरतमंद लोगों को नेत्र स्वास्थ्य सुधार में मदद मिली।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *