Newsझारखण्ड

रोटरी क्लब ने दो मोहल्लों में किया कंबल वितरण   

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): बढ़ती ठंड से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से गुरुवार और शुक्रवार को दो चरणों में छोटा नीमडीह और मछुआ टोली में स्थानीय लोगों के बीच नि:शुल्क कंबल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन मदन गुप्ता ने बताया कि शहर के बीचो-बीच स्थित इन मोहल्लों में जरूरतमंद लोगों को ठंड के कारण काफी परेशानी हो रही थी, इसी को देखते हुए यहां कंबल वितरण का निर्णय लिया गया।

रोटरी क्लब चाईबासा के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने कहा कि क्लब द्वारा विभिन्न स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से कंबल का वितरण किया जा रहा है। वहीं क्लब की सचिव हिना ठक्कर ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बढ़ती ठंड से राहत पहुंचाना है।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव हिना ठक्कर, दीपक प्रसाद, विक्रम खीरवाल, अभिषेक दोदराजका, संजय गुप्ता, विष्णु भूत एवं महेंद्र निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *