Newsझारखण्डसरायकेला

रोयाडीह में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बनीं विधायक सविता महतो  

 

 

चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में रविवार को आदिम सरना क्लब की ओर से 49वां एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल हुईं।

 

मुख्य अतिथि पहुंचने पर क्लब सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की धरती पर प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, बस आवश्यकता है अनुशासन, लगन और निरंतर अभ्यास की।

विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “मन लगाकर खेलेंगे तो लक्ष्य की प्राप्ति निश्चित है। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।”

 

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी, मुखिया कुनाराम बेसरा, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, काबलू महतो, सुधीर किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईयां, श्रीकांत महतो, अनिल महतो, विश्वनाथ गोप, सुदामा हेंब्रम, सुशेन मांझी, अभय यादव, अरुण टुडू सहित क्लब कमेटी के कई सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *