Newsझारखण्डसरायकेला

रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा नेता ने उपायुक्त से की अनुरोध

 

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री हेमन्त कुमार केशरी ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि 5 जुलाई को होने वाली महाप्रभु की घूरती रथ यात्रा के लिए रथ यात्रा मार्ग की सम्पूर्ण सफाई करवाई जाए। साथ ही रथ यात्रा मार्ग में स्थित गड्डों को अलकतरे और गिट्टी से भरकर समतलीकरण किया जाए, जिससे रथ को चलाने में असुविधा न हो।

 

हेमन्त कुमार केशरी ने कहा कि पेयजल विभाग द्वारा सदर बाजार में पाइप बिछाने के कारण पेबर ब्लाक्स को उखाड़ कर छोड़ दिया गया है, जिसे अच्छी तरह बिछवा दिया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले रथ यात्रा में मार्ग के गड्डों को नहीं भरने से रथ के पहिये फंस जा रहे थे और श्रद्धालुओं को चोट लग गई थी।

 

हेमन्त कुमार केशरी ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि इस बार रथ यात्रा मार्ग को अच्छी तरह से तैयार किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि घूरती रथ के अवसर पर शहर के अलावा ग्रामीण जनता हजारों की संख्या में महाप्रभु के दर्शन करने आते हैं और पूरे चाईबासा शहर में मेला का वातावरण बन जाता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *