रविन्द्र कुमार का ससम्मान सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न — यक्ष्मा उन्मूलन में योगदान अविस्मरणीय : सिविल सर्जन
जमशेदपुर : जिला यक्ष्मा कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री रविन्द्र कुमार के सेवानिवृत्ति अवसर पर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय, खासमहल, परसुडीह में एक ससम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल उपस्थित रहे। उन्होंने श्री रविन्द्र कुमार को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
डॉ. साहिर पाल ने कहा, “यक्ष्मा उन्मूलन के क्षेत्र में श्री रविन्द्र कुमार का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने सदैव समय पर डाटा और रिकॉर्ड उपलब्ध कराकर विभागीय कार्यों को सफल बनाया। उनके समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता।”
कार्यक्रम के दौरान सहयोगियों ने भी श्री रविन्द्र कुमार के कार्य व्यवहार और ईमानदारी की सराहना की।
श्री रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा, “रविन्द्र जी समय के बहुत पाबंध थे।”
श्री जसवंत कुमार ने कहा, “उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाती थी, वे उसे पूरी ईमानदारी से निभाते थे।”
रविन्द्र कुमार (लिपिक, सिविल सर्जन कार्यालय) ने कहा, “रविन्द्र जी का स्वभाव हमेशा हंसमुख और चिंतामुक्त रहा है।”
इस अवसर पर डॉ. राजीव लोचन महतो (जिला कुष्ठ परामर्शी) ने श्री रविन्द्र कुमार को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ. राजीव लोचन महतो, जसवंत कुमार, आदित्य कुमार नायक, रंजीत कुमार सिन्हा, अर्जुन कालिंदी, नितीश कुमार, संजय चटर्जी सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।


