DC saraikelaLatestNewsझारखण्डसरायकेला

सड़क सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूकता कार्यक्रम

ईचागढ़- तिरूलडीह थाना क्षेत्र के तिरूलडीह शहीद चौक पर झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के सचिव तौसिफ मेराज के निर्देशन पर तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार व पीएलवी फागुराम महतो के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम किया गया ।जिसमे राहगीरो को बाइक चलाते समय हेलमेट जूता, बेल्ट पहनने के संबंध में जानकारी दिया गया।वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का इस्तमाल बिलकुल नहीं करने,शराब या नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन नहीं चलाने ,निर्धारित गति सीमा के अन्दर ही वाहन चलाने के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि लोगों को वाहन अधिनियम के संबंध में भी जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा का अनुपालन नहीं करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई किया जाएगा।इस अवसर पर पीएलवी फागुराम महतो , एएसआई रंजीत प्रसाद, हवालदार , पुलिस वल एवं कांद्रा थाना के पीएलवी अरुण कुमार महतो, उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *