Newsझारखण्डसरायकेला

साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल डागरडीह में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

 

डागरडीह:साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल डागरडीह में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो रही, जिन्होंने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

 

बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य व भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति की भावना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा जागृत होती है।

मुख्य अतिथि आमोदिनी महतो ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने शहीदों के बलिदान को याद दिलाता है। साथ ही हमें संकल्प लेना चाहिए कि शिक्षा, समाज और राष्ट्र निर्माण में हम सभी अपनी अहम भूमिका निभाएँगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *