Newsझारखण्ड

साईं अमन प्ले स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन संपन्न 

 

चाईबासा: सदर बाजार माहुरी भवन स्थित साईं अमन प्ले स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए बिस्कुट रेस एवं बैलून फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

बिस्कुट रेस प्रतियोगिता में ग्रुप ‘ए’ के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंवित मंडल ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान धनश्री करवा और तृतीय स्थान अधिका कुमारी को मिला।

 

वहीं बैलून फोड़ प्रतियोगिता के ग्रुप ‘ए’ में अदिति कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि स्मिता हेंब्रम द्वितीय स्थान पर रहीं। बैलून फोड़ प्रतियोगिता के ग्रुप ‘सी’ में ओजस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान यशवंत सवैया को मिला।

 

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ भाग लिया। विद्यालय परिसर बच्चों की तालियों और उत्साहपूर्ण माहौल से गूंजता रहा। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

 

खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शिक्षकों के बीच भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बोनोलता घोष, सुहानी कुमारी, ईशा चक्रवर्ती, निकिता यादव, दिव्या कुमारी और ममता कुमारी ने भाग लिया। शिक्षकों की सहभागिता से बच्चों में और अधिक उत्साह देखने को मिला।

 

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें खेल भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाना है। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में अन्य खेल आयोजन भी किए जाएंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *